युवाओं में बढ़ा क्रेज, नए कलर में लॉन्च हुई Jawa बाइक, कीमत भी हुई कम

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Jawa Bikes: अप्रैल शुरू होते ही नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो गई है। इस नए साल पर क्रूजर बाइक निर्माता कंपनी जावा ने कई नए अनाउंसमेंट किए हैं। कंपनी ने अपनी दो पॉपुलर बाइक जवा परेक और जावा 42 बॉबर का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है।

कंपनी ने जावा पर एक कोई यह अपडेट युवाओं को ध्यान में रख कर दिया है। इस नए अपडेट में बाइक को स्टील डुएल टोन पेट के साथ लांच किया गया है। वही जावा 42 बाबर की कीमत को घटाकर उसे भी नए कलर में लाया गया है। इसके अलावा इस बाइक में अब एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे।

नए कलर में और भी खूबसूरत हुई Jawa बाइक

जवानी अपने कुछ मॉडल को रीडिफाइन करने की बात कही है। इसकी शुरुआत जावा परेक (Jawa Parek) और जावा 42 बाबर (Jawa 42 Bobber) से किया गया है। जावा परेक को नए कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें कई और नए रंग का विकल्प दिया जाएगा।

इसके डुएल टोन कलर में स्टील मैट ब्लैक और मैट ग्रे शामिल है। जिन युवाओं को क्लासिक कलर काफी ज्यादा पसंद आता है उनके लिए यह मॉडल किसी उपहार से कम नहीं है। जावा परेक (Jawa Parek) में 334 सीसी का लिक्विड कूल इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 29 पीएस का पावर 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह एक पावरफुल बाइक है।

Jawa 42 Bobber में भी कई बदलाव

नहीं जावा 42 बाबर में अबकी बार एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जिन ग्राहकों को इसके स्पोक व्हील्स पसंद नहीं थे वह अब इसे खरीद सकते हैं। इस बाइक की शुरुआत से ही कीमत ₹2.09 लाख रुपए हो गई है।

इसके अलावा यह कॉपर और रेड डुएल टोन वेरिएंट में पहले से ही आती थी और अब इस नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Jawa Yezdi मोटरसाइकिल के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा है की जावा पर एक कंपनी की टॉप सेलिंग मॉडल में से एक है। वही जावा 42 बाबर अपने सेगमेंट को डोमिनेट करती है। इन दोनों बाइक की डिमांड काफी ज्यादा है। इसीलिए कंपनी उनके नए-नए वेरिएंट्स पर काम कर रही है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App