New Jawa 42: भारतीय युवाओं को आज के समय क्रूजर बाइक काफी ज्यादा पसंद आती हैं। यह कम कीमत में ही आपको स्पोर्ट्स बाइक का पूरा मजा देती हैं। वही इन्हें राइड करने में भी काफी मजा आता है।
क्रूजर बाइक चलाने में बहुत ही कंफर्टेबल होती हैं। इसलिए इसे शहर के साथ-साथ लंबे रास्तों के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। जहां इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का नाम सबसे ऊपर आता है। वही Honda, Yezdi और Jawa जैसी कंपनियां भी ऐसी ही बाइक्स बनती हैं।
अब रॉयल एनफील्ड को पीछे करने के लिए जावा ने अपनी नई 42 को लांच कर दिया है। इसके नए एडिशन में बेहतरीन लुक और फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आप सस्ती कीमत पर एक क्रूजर बाइक लेना चाहते हैं तो जावा 42 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Jawa 42 नई एडिशन की खासियत
नई जावा 42 के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। क्योंकि यह दिखने में काफी खूबसूरत है। कुछ दिन पहले ही इसे लॉन्च किया गया है और अब युवाओं के बीच इसकी दीवानगी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस नए एडिशन में इसके मॉडल के डिजाइन में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।
लेकिन इसमें आपको कुछ नए कलर ऑप्शंस देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसके फीचर्स को भी बढ़ाया गया है। अब नए लुक और फीचर्स बढ़ाने के कारण उसकी कीमत भी थोड़ी बढ़ गई है लेकिन आज भी यह एक अफॉर्डेबल बाइक है।
Java 42 के नए मॉडल में 349.5 सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से साथ आता है। इसीलिए इसे राइड करने में काफी मजा आता है। जावा 42 आम आदमी की क्रूजर बाइक है। क्योंकि इसमें आपको काफी अच्छा परफॉर्मेंस भी मिलेगा यह बाइक 30 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
वही हाईवे पर यह माइलेज बढ़ भी सकता है। फीचर्स के तौर पर इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, सेल्फ स्टार्ट देखने को मिल जाएगा। भारत में इसकी कीमत 2 लाख रुपए से शुरू होकर 2.5 लाख रुपए तक जाती है। देखा जाए तो इस कीमत में यह अपने सेगमेंट की बेस्ट क्रूजर बाइक है।