अपने दमदार परफॉर्मेंस के साथ नए लूक में दिखेगी Jawa 350

By

Santy

Jawa 350 ने हाल ही में अपनी बाइक के लिए नया कलर कॉम्बीनेशन पेश किया है। पिछले दिनों महिंद्रा ब्लूज फेस्टिवल 2024 में लॉन्च हुई जावा 350 के नए ब्लू कलर का अनावरण किया गया। यह नीला रंग जावा को एक अलग लूक प्रदान कर रहा है।

टैंक पर है ट्रिपल टोन फिनिश
यह नया रंग फोर्क, इंस्ट्रूमेंट कंसोल काउल, फ्रंट और रियर फेंडर और साइड पैनल पर ब्लू फिनिश प्रदान करती है। इसका टैंक ट्रिपल-टोन फिनिश के साथ आता है, जो टैंक के सेंटर पर नीले रंग के साथ-साथ सुनहरे पिनस्ट्रिप और टैंक के किनारों पर क्रोम डिटेलिंग है।

अब चार रंगों में उपलब्ध है जावा 350
इस नए नीले रंग के आनेवाले हफ्तों में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस नए रंग के साथ ही जावा 350 अब 4 रंगों ब्लैक, मैरून और मिस्टिक ऑरेंज में उपलब्ध होगी।

बाइक के फीचर्स में नहीं है कोई बदलाव
यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह अपडेट केवल कॉस्मेटिक अंतर तक ही सीमित है। बाइक की परफॉर्मेंस पहले जैसी ही है। यह मोटरसाइकिल केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। जावा 350 में 334cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 22.5 PS और 28.2Nm टार्क उत्पन्न करता है। जावा 350 मार्केट में 2,14,950 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। मार्केट में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा सीबी 350 के के साथ ही Harley-Davidson X440 से है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App