नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इन दिनों मानसूनी बारिश ने हर किसी का जीना हराम कर दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान होता दिख रहा है। उत्तर भारत में लगातार बारिश होने से तमाम नदियां और तालाब उफान पर हैं, जिससे यातायात भी बाधित हो रहा है। बारिश होने से स्थितियां कितनी नाजुक हैं कि बाढ़ ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।
सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें गाड़ियां भी बहती हुई दिख रही हैं। नई चमचमाती गाड़ियां भी घनी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जो हर किसी का जीना हराम कर रही हैं। अगर आपकी गाड़ी भी बाढ़ में बह गई या फिर क्षतिग्रस्त हो गई तो क्या आपको इसका नुकसान आपको मिलेगा। यह बातें हर कोई जानना चाहते हैं, जो हम अपने आर्टिकल में आपको बारीकी से बताने जा रहे हैं। आपने यह चीजें नहीं जानी तो समझो कुछ जाना। क्या आपको ऐसी स्थिति में क्लेम मिलेगा, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है।
प्राकृतिक आपदा में बह जाए गाड़ी तो जानिए जरूरी बातें
मानसूनी सीजन में कुछ वीडियो ऐसे हैं जिसमें गाड़ियां डूबती नजर आ रही हैं, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहे हैं। ऐसे में क्या आपके वाहन नुकसान की भरपाई होगी, जिसे जाना जरूीर है। कार बीमा पॉलिसी आपको बाढ़, भूकंप, चक्रवात जैसी आपदा से आपका नुकसान हुआ है तो फिर इसकी भरपाई की जाएगी। यह पॉलिसी किसी भी वाहनों की अचानक नुकसान, आग या विस्फोट, चोरी और तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी क्लेम) की देनदारियों से भी कवर करती है। वहीं बाढ़ में कुछ हुए नुकसान के क्रम में यह पॉलिसी इंजन गियरबॉक्स जैसे कुछ नुकसानों के लिए कवरेज प्रदान नहीं करती है।
नो क्लेम बोनस (एनसीबी) सुरक्षा कवर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
अगरआप नो क्लेम बोनस के बारे में जानते हैं तो अच्छी बात है। अगर आप नहीं जानते तो फिर हम बताने जा रहे हैं, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। अगर नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि पॉलिसी कराने के बाद आपने अगर एक भी क्लेम ले लिया है तो एनसीबी से वंचित रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में एनसीबी सुरक्षा कवर के साथ क्लेम पर डिस्काउंट बरकरार बना रहता है। इसके साथ ही क्लेम करने पर भी आपको 50 फीसदी तक की छूट प्रदान की जाती है।
इसके साथ ही बाढ़ के चलते गाड़ी इतनी खराब हो जाए और उसकी मरम्मत नहीं हो सके तो रिटर्न टू इनवॉइस कवर बहुत काम आ जाता है। इसके साथ ही आपके पास यह कवर है तो आप अपने वाहन का खरीद मूल्य या कार के चालान मूल्य का क्लेम करने का काम कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स का खर्च भी शामिल किया जाएगा।