Hyundai Creta Electric: भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का 80 फ़ीसदी शेयर टाटा मोटर्स के पास है। अब महिंद्रा भी इस सेगमेंट में अपनी कई कारों को लांच करने वाली है। आने वाले समय में हमें कई अलग प्रकार के इलेक्ट्रिक कार देखने को मिलने वाले हैं।
इसी को देखते हुए अब हुंडई भी पीछे नहीं रहने वाली है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कंपनी जल्द ही अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली ऐसी हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है और इसे 2025 तक लांच करेगी।
अभी भी कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा कायम है। यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रहती है। हुंडई इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर टाटा को कड़ी टक्कर देने वाली है। अगर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक लांच होती है तो उसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और Mahindra की नई XUV 300 से होगा। फिलहाल इसे लांच होने में समय है तब तक टाटा का महिंद्रा अपनी कई नई कारों को बाजार में उतार देंगे। इन सभी मॉडल्स पर फिलहाल काम किया जा रहा है।
कंपनी जैसी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है उसका कोड नेम SU2i EV रखा गया है। 2023 के अंत तक इसके प्री प्रोडक्शन का काम खत्म हो जाएगा और 2024 में इसकी प्रोडक्शन शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है क्रेटा इलेक्ट्रिक के बेस मॉडल की कीमत ₹1500000 और हायर वेरिएंट की कीमत ₹300000 हो सकती है।
कार को चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाया जा रहा है। इस प्लांट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 8.5 लाख यूनिट तक की है। फिलहाल इसकी कैपसिटी को बढ़ाने के लिए कंपनी ने 1472 करोड रुपए का निवेश किया है।