Honda लॉन्च करेगी 10 से ज्यादा सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हो जाएगी सभी की छुट्टी

Priyanka Singh

Honda Activa Electric: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लगातार एंट्री हो रही है। लोग भी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों में रूचि दिखा रहे हैं। कई कंपनियां लगतार अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ एंट्री ले रही है। ऐसे में होंडा (Honda) कंपनी ने भी जानकारी दी कि वह अपने इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने वाला है।

उठा ले ऑफर का फायदा मात्र ₹1,894 मिल रही 100km रेंज वाली Electric Scooter

Ola S1 और Ather के लिए मुसीबत बनी Kinetic ई-स्कूटर!, यहां देखिए इसकी जबरदस्त खूबियां

होंडा कंपनी ने जानकारी दी कि वह इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 2025 तक 10 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करेगा। वहीं खबर है कि होंडा इन्हें खासतौर पर एशिया, जापान और यूरोप के मार्केट में पेश करेगा।

Honda Activa Electric Scooter
होंडा के ये सभी वाहन 2024 और 2025 के बीच पेश कर दिए जाएंगे। जाहिर है कि होंडा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में खुद को मजबूत कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा सबसे पहले अपनी बेस्ट सेल्लिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करेगा। इसी के साथ होंडा कई और इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगा।

वहीं जानकारी है कि होंडा कंपनी एशिया के साथ-साथ चीन, जापान और यूरोप के कुछ हिस्सों में अपने कंपनी के 5 नए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च करेगा। इसके आलावा होंडा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, यूरोप और जापान में भी 4 नए जबरजस्त इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगा।

Share this Article