Honda Shine चमकाएगी आपकी किस्मत, Platina से भी सस्ती मिल रही बाइक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Honda Shine: भारतीय टू व्हीलर बाजार में कम कीमत और ज्यादा माईलेज ऑफर करने के कारण कम्युटर बाइक्स की काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में मौजूद होंडा शाइन (Honda Shine) अपने स्पोर्टी डिज़ाइन के लिए पसंद की जाती है। इस बाइक का निर्माण काफी मजबूत प्लेटफॉर्म पर किया गया है और इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ ज्यादा माईलेज उपलब्ध कराया गया है।

Honda Shine इंजन डिटेल्स

होंडा शाइन (Honda Shine) कंपनी की लोकप्रिय बाइक है। जिसमें आपको 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इस बाइक में मिलने वाले इंजन की क्षमता 10.74 Ps का अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। कंपनी ने इसमें बेहतर सुरक्षा के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। इस बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मौजूद है।

Honda Shine कीमत की जानकारी

कंपनी ने अपनी इस बाइक को कम्युटर सेगमेंट में पेश किया है। इसकी कीमत 79,800 रुपये से 83,800 रुपये के करीब रखी गई है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं। लेकिन बजट कम होने के कारण आपको परेशानी हो रही है। तो इस रिपोर्ट में आपको इस बाइक के पुराने मॉडल की जानकारी मिल जाएगी। जिन्हें काफी कम कीमत पर ऑनलाइन सेल किया जा रहा है।

Honda Shine ऑफर डिटेल्स

होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक के 2021 मॉडल को बिक्री के लिए Quikr वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। पुणे में मौजूद यह बाइक अच्छी कंडीशन में है और इसके ओनर ने इसे महज 10,000 किलोमीटर चलाया है। इस बाइक के लिए यहाँ पर 22,500 रुपये की मांग की गई है।

Quikr वेबसाइट पर ही 2014 मॉडल होंडा शाइन (Honda Shine) की बिक्री हो रही है। यह बाइक उत्तर प्रदेश नंबर पर रजिस्टर्ड हुई है और लखनऊ में उपलब्ध है। इसे 40,000 किलोमीटर चलाया गया है और यहाँ पर सेल के लिए 30,000 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App