Hero नहीं! अब ग्राहक खरीदेंगे Honda की ये बाइक, कीमत स्प्लेंडर से भी कम

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Honda Shine 100: होंडा की बाइक्स विश्व की शानदार बाइक में गिनी जाती है। कंपनी कमयूटर बाइक से लेकर स्पोर्ट्स बाइक तक मैन्युफैक्चर करती है। इनके बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत इनका इंजन होता है जो बहुत ही शानदार है और सालों साल तक आपका साथ देता है।

भारत में भी होंडा शाइन 125 की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है। लेकिन कई सालों से यह हीरो स्प्लेंडर को पीछे नहीं कर पाई है।

कंपनी ने इसी को देखते हुए एक नई बाइक को लॉन्च करने का फैसला किया था। यह बाइक होंडा शाइन 100 है। शानदार माइलेज और कम कीमत में आने वाली यह बाइक हीरो स्प्लेंडर से सस्ती है। कंपनी को भरोसा है कि यह भारत की बेस्ट सेलिंग बाइक बन जाएगी।

Honda Shine 100 में है सबसे बढ़िया इंजन

Honda Shine 100 में 99cc का इंजन दिया गया है। इस इंजन के द्वारा 9 पीएस का पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। देखा जाए तो यह ठीक-ठाक सा पावर जेनरेट कर देती है।

इसमें आपको लंबी सीट दी गई है जिस पर दो लोग बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। लंबी राइड के लिए बनाई गई यह बाइक बहुत ही आरामदायक है। कम पावरफुल इंजन होने के कारण इसमें आपको काफी अच्छा माइलेज भी मिलता है।

65000 की एक्स शोरूम कीमत पर आने वाली यह बाइक 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। देखा जाए तो हर मामले में यह स्प्लेंडर जितनी ही है। हालांकि कम कीमत होने के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद करें सकते हैं।

फीचर्स की न रखें उम्मीद!

Honda Shine 100 आपके रोज के काम के लिए काफी अच्छी बाइक है। लेकिन जहां स्प्लेंडर के एक्सट्रैक्ट मॉडल में भर भर के फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें आपको नाम मात्र फीचर्स मिलते हैं।

इस बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है। इसके अलावा इसमें न ही नेविगेशन के सुविधा मिलती है और ना ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी। अगर आपको फीचर्स की जरूरत नहीं है तो आप होंडा शाइन 100 ले सकते हैं।

क्योंकि इसका इंजन काफी अच्छा है। वहीं अगर आपको फीचर्स चाहिए तो फिर यह बाइक आपके लिए नहीं है इस कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए बनाया है जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App