Honda Two Wheeler: होंडा बाइक्स और स्कूटर्स इंडिया ने जनवरी 2023 में कमाल करके दिखाया है। 2022 दिसंबर के मुकाबले कंपनी ने 18.4% की ग्रोथ के साथ बाइक और स्कूटर की बिक्री की है। हालांकि पिछले साल जनवरी के मुकाबले यह आंकड़ा कम है। होंडा की टू व्हीलर लोगों को काफी पसंद आते हैं। 125 सीसी में आने वाली सीबी शाइन और होंडा एक्टिवा को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इनकी बिक्री से अन्य बाइक कंपनियों को घबराहट भी होती है। अपनी एक्टिवा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी है।
यह भी पढ़ें:-Tata की नई SUV में मिलेंगे Range Rover वाले फीचर्स, लग्जरी में सबसे आगे होगी कार
बहुत जल्द ही नई एक्टिवा 7g को लॉन्च करने वाली है। अभी हाल ही में होंडा ने एक्टिवा के स्मार्ट वर्जन एच स्मार्ट को लॉन्च किया है। इसकी सेल्स भी काफी अच्छी हुई है। जापानी ऑटोमेकर कंपनी ने जनवरी 2023 में अपने कुल 2,96,363 स्कूटर और बाइक को बेचा है। पिछले साल के मुकाबले यह 16% कम है।
लेकिन दिसंबर के मुकाबले 18.4% ज्यादा है। बेचे गए सभी यूनिट में से 2,78,143 यूनिट्स को भारत में बेचा गया है। वहीं 18,220 यूनिट को विदेशों में निर्यात किया गया है। पिछले साल इसी महीने में (जनवरी 2022) होंडा ने अपनी कुल 3,54,209 यूनिट्स की बिक्री की थी। जिसमें से 3,15,196 यूनिट्स को भारत में बेचा गया था और उनमें से 39,013 यूनिट को अन्य देशों में निर्यात किया गया था।
होंडा की ग्राफ में हमेशा ही वृद्धि होती है। इसलिए दिसंबर 2022 में जहां कंपनी ने कुल 2,50,171 यूनिट की बिक्री की थी। वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 3 लाख को छू गया है।
यह भी पढ़ें:-Citreon लॉन्च करेगी सबसे सस्ती 7 सीटर, फीचर्स और लुक में Carens को देगी मात
होंडा के सेल्स से उसके सीईओ काफी खुश है। उन्होंने आगे कई स्मार्ट वैरीअंट को लॉन्च करने की बात कही है। अभी एक्टिवा के साथ में प्रयोग किया गया है और आने वाले समय में हमें कई ऐसे बाइक्स देखने को मिल सकते हैं जिसमे एडवांस फीचर दिए जाएंगे। Honda Activa 7G में कंपनी काफी खास फीचर्स और बेहतरीन माइलेज का डोज देने वाली है। ऐसा करने से एक्टिवा के सिर में काफी उछाल देखने को मिलेगा।