Honda Activa Electric: भारत के स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) को बहुत पसंद किया जाता है। इसमें आपको आकर्षक डिज़ाइन के साथ ही कंपनी ज्यादा माइलेज ऑफर करती है। लेकिन आजकल बढ़ते हुए पेट्रोल की कीमत के कारण लोग इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पास मौजूद होंडा एक्टिवा को बहुत ही कम बजट में इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करा सकते हैं। जी हाँ इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट की मदद से आप अपनी होंडा एक्टिवा को इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदल सकते हैं। यह बहुत ही किफायती है और इससे आपका काफी पैसा बच जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Honda Shine क्यों है बेस्ट 125cc बाइक? 15 हजार में इसे खरीद जानें इसके छुपे हुए फीचर्स
GoGoA1 जोकि देश की एक निजी कंपनी है, उसने एक इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को तैयार किया है। यह हाइब्रिड और कम्पलीट इलेक्ट्रिक दोनों ही ऑप्शन के साथ आता है। होंडा एक्टिवा के लिए ये हाइब्रिड किट ₹18,330 से ₹23,000 के बीच उपलब्ध है।
वहीं इसपर जीएसटी भी लगता है। आपको बता दें कि GoGoA1 की इस इलेक्ट्रिक किट में 60V और 1200W पावर वाला BLDC हब मोटर लगाया है। यह ज्यादा पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी मदद से वाहन को ज्यादा पावर मिलता है।
कंपनी ने इसमें रिजेनरेटिंग सिन वेब कंट्रोल सिस्टम का उपयोग किया है। इस मोटर का इस्तेमाल सिर्फ पुरानी Honda Activa में ही हो सकता है। इस किट के साथ 72Volt 30Ah का बैटरी पैक मिलता है जिसकी कीमत ₹35 से ₹40 हजार है। इसे एक्टिवा में लगाने से एक्टिवा को सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकेगा।
इस कन्वर्जन किट को RTO ने भी अप्रूव्ड कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक किट बहुत ही किफायती है और इससे स्कूटर चलाने के आने वाली लागत में भी कमी आती है। इसका उपयोग भी सुरक्षित है और इसमें ज्यादा स्पीड के साथ ही ज्यादा रेंज मिल जाता है। इस निजी कंपनी ने पहले भी कई टू व्हीलर्स के लिए ऐसी ही इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को तैयार किया है।