Honda Activa H Smart: भारत टू व्हीलर का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां हर महीने लाखों टू व्हीलर्स बिकते हैं। इसमें स्कूटर का भी एक बहुत बड़ा शेयर है। होंडा एक्टिवा को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। Hero Splendor के बाद यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली टू व्हीलर है। इसका लुक और परफॉर्मेंस इसे जबरदस्त स्कूटर बनाता है।
लेकिन समय के साथ इसे भी अपग्रेड की जरूरत पड़ती है और कंपनी ने इसमें बहुत ही शानदार फीचर्स दिए हैं। नए मॉडल में हमें बहुत से जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने Honda Activa 125 H Smart को भारत में लॉन्च कर दिया है। पहले यह फीचर 110cc मॉडल में मिलता था।
लेकिन अब इस 125cc में भी पेश कर दिया गया है। इसे आप स्मार्ट चाबी के जरिए लॉक अनलॉक कर सकते हैं। वहीं इसके डिजाइन में भी थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम इसके फीचर्स और डिटेल को बड़ी बारीकी से जानेंगे।
यह भी पढ़ें:-नए होगी पुरानी Honda CD100, लुक देख खा जाएंगे चक्कर
पहले से बाजार में Honda Activa के तीन वेरिएंट्स उपलब्ध है। इसमें इसके ड्रम वेरिएंट की कीमत ₹98,920 है। वहीं इसके ड्रम एलॉय वेरिएंट की कीमत 82588 और डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹86093 है। अब इसके एच ए स्मार्ट वेरी इनकी कीमत सबसे ज्यादा हो गई है। यह बाजार में ₹88093 से उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:-Yamaha FZ X का नया लुक हो रहा वायरल, जबरदस्त फीचर के साथ आई बाइक
बात कर इसके फीचर्स की तो इसमें एलइडी हेडलैंप, साइड स्टैंड कट ऑफ सिस्टम, बाहर की तरफ फ्यूल फिलर, छोटा डिजिटल स्क्रीन, फ्यूल गेज, रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी की जानकारी जैसे सुविधाएं मिल जाती हैं। हालांकि इसके लुक्स के अपडेट को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है।
लेकिन इसके एलईडी पोजीशन हेडलैंप में थोड़ा बदलाव किया गया है जिससे अब इसका लुक और भी प्रीमियम दिखता है। वह इसके साइड पैनल पर क्रोम स्ट्रिप्स लगाए गए हैं। इसे 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसमें रेड मैटेलिक वर्ल्ड, प्रेशियस वाइट, मिडनाइट ब्लू मैटेलिक, ऑल नाइट स्टार्ट ब्लैक और हैवी ग्रे मैटेलिक कलर्स शामिल है।
इसके इंजन में आपको किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलता है। हालांकि इसमें नया Smart Key दिया गया है। इसे स्मार्ट की के जरिए आप स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट फाइंड जैसी सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्किंग में लगी स्कूटर को खोजने या फिर एंटी थेफ्ट के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।