नई दिल्लीः Super Hero Spender 2022: हीरो देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी है। इस ये समय ये देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड है। वहीं इसकी Super Hero Spender बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बन गया है। इसी को देखते हुए हीरो ने अपनी 125CC सुपर स्प्लेंडर का ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में पेश किया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसका लुक और डिजाइन बहुत ही शानदार है।
Super Hero Spender 2022
कंपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक को 5 अलग-अलग कलर के साथ उपलब्ध करवाया है, जिसमें ग्लेज ब्लैक,नेक्सस ब्लू, डस्की ब्लैक, हेवी ग्रे और सीबी रेड शामिल हैं। इसके पहले जो ब्लैक शेड पेश किया गया था, वह मोनोटोन ब्लैक कलर में थे।
कंपनी का ऑल ब्लैक वेरिएंट सुपर स्प्लेंडर में बिना ग्राफिक के सुपर क्लीन लुक में मिल रहा है। इसमें एक 3D बैज मौजूद है, जो फ्यूल जैंक और हीरो बैज साइड बॉडी दिया गया है। यह दो अलग फिनिश के साथ ऑल न्यू ब्लैक वेरिएंट मौजूद है, जहां एक रेगुलर ग्लॉस ब्लैक है तो वहीं दूसरा सुपर स्टेल्थ मैट ब्लैक फिनिश है। इन दोनों स्टाइल से बाइक को अलग लुक मिल रहा है।
इंजन की बात करें तो इसमें Xsens टेक्नोलॉजी के साथ 125CC BS6 कॉम्पलिएंट इंजन दिया है, जो 10.73 bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। वहीं मौजूदा मॉडल में सिर्फ 4 गियर दिए गए हैं।