Used Cars: चाहिए कार तो लगाएं दिमाग, यहां मिलेगी सबसे सस्ती कारें, पढ़ें डिटेल

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Used Cars: अमेरिका ऐसा देश है जहां सेकंड हैंड कारों की बिक्री काफी ज्यादा होती है। यहां बच्चे जब भी 16 साल से बड़े हो जाते हैं तो इन्हें लाइसेंस मिल जाती है और यह बच्चे सेकंड हैंड कर खरीदना पसंद करते हैं।

भारत में एक समय था जब सेकंड हैंड कारों को काफी ज्यादा खराब माना जाता था। लेकिन अब लोग समझदार हो चुके हैं। सभी एक किफायती कार खरीदने के लिए शोरूम नहीं जाते हैं।

Second Hand Car के फायदें

थोड़ी मेहनत करके आप सेकंड हैंड मार्केट से एक अच्छी कार खरीद सकते हैं। इसके कई फायदे हैं। एक यह कि इसकी कीमत काफी कम होती है।

दूसरा की अगर आप अच्छे से कार चलाना नहीं जानते हैं तो भी इसे रोड पर बेफिक्रे चला सकते हैं। क्योंकि इसमें थोड़ा बहुत स्क्रैच आने पर आपको नए जितना दुख नहीं होगा।

इसके अलावा आप छोटी कार के बजट में बड़ी कार खरीद सकते हैं। अगर आपको भी सेकंड हैंड कार के फायदे नजर आते हैं और इसे खरीदने के इच्छुक है तो इस खबर को जरूर पढ़ें। यहां कुछ बेहतरीन ऑफर्स की डिटेल दी गई है।

सबकी चहेती Maruti Baleno हैं बेहद सस्ती

मारुति बलेनो काफी ज्यादा पॉपुलर है। यह एक प्रीमियम हैचबैक है जिसकी रोड प्रसेंस काफी अच्छी है। नई बलेनो के फीचर्स भी बहुत ही अच्छे हैं। यही कारण है कि इसकी सेल काफी ज्यादा हो रही है।

लेकिन आप चाहे तो पुरानी बलेनो को खरीद सकते हैं। इसमें काफी एग्रेसिव लुक मिलता है। वही उसकी रोड प्रसेंस एसयूवी तक को टक्कर देती है।

अभी अगर आप 2017 मॉडल मारुति बलेनो (Maruti Baleno) खरीदने जाएंगे तो यह आपको 5.17 लाख में मिलेगी। यह कार दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बिक रही है। अगर आपका बजट इतना है तो इसे Cardekho से खरीद सकते हैं।

3 लाख में Maruti WagonR

मारुति वैगन आर को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह देश की पॉपुलर कार में से एक है। इसकी कीमत ₹2.58 लाख रखी गई है। यह भी 2016 मॉडल कार जो अभी तक 7000 किलोमीटर चल चुकी है।

इसकी कंडीशन काफी अच्छी है। आप चाहे तो टेस्ट राइड लेकर इसे अच्छे से जान सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको फाइनेंस प्लान की सुविधा भी मिल जाएगी, जिसका फायदा उठाया जा सकता हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App