MS Dhoni Jawa 42 Bobber: जब बात सिलेब्रटियों के बाइक और कार कलेक्शन की होती है तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके पास सेलिब्रिटीज में सबसे लंबी कार और बाइकों की लाइनअप है। अक्सर उन्हें रांची में अपनी बाइक और कारों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। अब महेंद्र सिंह धोनी के गैरेज में एक और बाइक शामिल हो गई है, जिसे हर भारतीय भी खरीद सकता है।
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अविश्वसनीय है। वही उनके गैरेज की बाइक और कारों का कलेक्शन भी अविश्वसनीय है। उनके पास कई ऐसे कारें और बाइक है जो भारत में मिलती भी नहीं है।
लेकिन हाल ही में शामिल हुई जावा 42 बाबर उनके कलेक्शन की सबसे नई बाइक है, जिसे हर कोई खरीद सकता है। यह एक क्रूजर बाइक है जिसकी कीमत 2.5 लख रुपए है। इसे बेहद ही यूनिक पेंट जॉब के साथ लांच किया गया है और इसके पहले मलिक महेंद्र सिंह धोनी बने हैं।
इसके फ्यूल टैंक साइड पैनल सामने और पीछे के मडगार्ड पर गोल्डन पी स्ट्रिप्स दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में स्पेशल डिजाइन की सीट लगाई गई है। वही 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) सिंगल सीट के साथ आती है जो इसे और भी खूबसूरत बनती है।
बाइक के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 35 मिलीमीटर का टेलिस्कोप की टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ साथ स्टेप एडजेस्टेबल प्रीलोड गैस फील्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह सस्पेंशन सेटअप बहुत ही आरामदायक है इस पर आप लंबी दूरी के सफर भी आसानी से कर सकेंगे।
यह बाइक खूबसूरत होने के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा किफायती भी है। इसमें आपको बढ़िया माइलेज भी देखने को मिल जाएगी। इसलिए यह आम आदमी भी इस बाइक को स्टाइल के लिए खरीद सकता है। जावा 42 बॉबर में 335 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 19 भी का पावर और 32 न्यूटन मीटर का टॉक जनरेट करता है। सिक्स स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन सेटअप को पूरा करता है।