Electric Cars Waiting Period: आज के समय हर 10 में से एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बारे में सोचता है। शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक कार की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है और यही कारण है कि कंपनी भी अब कई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने का फैसला लिया है। लेकिन भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा चल रही है। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक कर खरीदने जाएंगे तो आपको कितना इंतजार करना पड़ेगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको वही बताएंगे। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट को एक बार जरूर पढ़ें।
Tata Tiago EV
इस लिस्ट में सबसे पहले आती है देश की सबसे सस्ती कर टाटा टियागो इलेक्ट्रिक। इसका वेटिंग पीरियड शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। कहीं आपको एक तो कहीं दो महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। कहीं कहीं 3 महीने या उससे भी ज्यादा वेटिंग पीरियड पर बेची जा रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹8,49,000 हजार के करीब है।
MG Comet EV
एमजी कॉमेट देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको तीन से चार महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ शहरों में इसे एक दो महीने के वेटिंग पीरियड पर भी बेचा जा रहा है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत ₹7,98,000 से शुरू होती है।
Tata Tigor EV
देश की बेहतरीन इलेक्ट्रिक सेडान में से एक टाटा टैगोर को खरीदने के लिए लोग 3 महीने तक इंतजार कर रहे हैं। इस वेटिंग पीरियड के बाद भी कई लोगों को यह इलेक्ट्रिक कार नहीं मिल पा रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹12,49,000 है।
Mahindra XUV 400
महिंद्रा की एकमात्र इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 कंपनी द्वारा पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वही कंपनी इस पर कम से कम 2 महीने का वेटिंग पीरियड दे रही है। इसकी एक शोरूम कीमत ₹15,99,000 रुपए हैं।
Tata Nexon EV
देश की फेवरेट इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सों को दो वेरिएंट में बेचा जाता है। इसके दोनों वेरिएंट पर 4 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। वहीं कुछ जगह पर यह 20 दिन के बाद ही डिलीवर की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 1449000 से शुरू होती है।