Cheapest Diesel Cars: भारत में BS 6 फेस 2 लागू होने के बाद कई कंपनियों ने अपनी सस्ती डीजल कारों को बंद कर दिया है। नए नियमों के तहत इंजन को अपडेट करना था जो कंपनियों को महंगा पड़ रहा था। यही कारण है कि इन्हें बंद कर दिया गया है। लेकिन अभी भी बाजार में ऐसे कई ग्राहक हैं जिन्हें सस्ती डीजल गाड़ियां खरीदना है। आज उन्हीं के लिए हम यह खबर लेकर आए हैं। यहां आपको 5 सस्ती डीजल कारों की पूरी डिटेल मिलेगी जिससे आप अपने शौक हुए कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Electric स्कूटर के साथ ले सफर का पूरा मजा, कम कीमत में आपको मिलेगी लंबी रेंज
Tata Nexon Diesel
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। इसमें भी डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्जर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 113 बीएचपी का पॉवर और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क अपडेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल के साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प दिया गया है। भारत में इसकी कीमत ₹10 लाख रुपए से शुरू होती है।
Kia Sonet Diesel
इस लिस्ट में दूसरी कार किया सोनेट (Kia Sonet) है। कंपनी की सस्ती कार में डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें भी टाटा नेक्सन वाला 1.5 लीटर का टर्बो चार्जर डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ आपको 113 बीएचपी का पावर 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलने वाला है। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलता है और इसकी कीमत ₹9,95,000 से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें:-कार खरीदने के लिए नहीं चाहिए लाखों रुपए, बस 1 लाख में आपकी होगी स्टाइलिश Hyundai i20
Mahindra XUV300 Diesel
यह महिंद्रा की एक पावरफुल एसयूवी है जिसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन बहुत ही पावरफुल है और इसके द्वारा 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। इस एसयूवी में भी आपको ऑटोमेटिक गियर बॉक्स अमित विकल्प मिलता है। यानी कि आप इसे ट्रैफिक में बेहद ही आसानी से चला सकते हैं। दिल्ली में इस एसयूवी एक्स शोरूम कीमत ₹990000 से शुरू होती है।
Mahindra Bolero Neo Diesel
महिंद्रा बोलेरो के 2 मॉडल बाजार में बिकते हैं, जिसकी कीमत ₹962000 से शुरू होकर ₹978000 तक जाती है। यह देश की सबसे सस्ती डीजल एसयूवी है। आप चाहे तो इस एसयूवी में पावर का मजा ले सकते हैं।
Tata Altroz Diesel
भारत में अभी सबसे सस्ती डीजल कार टाटा अल्टरोज (Tata Altroz) है। इसकी कीमत ₹8 लाख से शुरू होती है। यह अकेली हैचबैक कार है, जिसने डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज डीजल इंजन दिया गया है जो 88 बीएचपी का पावर 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने वाला है।