Maruti WagonR: मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। वही यह सबसे ज्यादा कारों को बेचती भी है। इसकी तरफ से आने वाले मारुति वेगनर (Maruti WagonR) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
वैसे तो इसकी कीमत ₹5 लाख के करीब है। लेकिन आप पर सेकंड हैंड मार्केट से इसे खरीदने जाएंगे तो यह आपको ₹2 लाख में भी मिल जाएगी। अच्छे कंडीशन में होने के चलते आप इसे खरीद अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।
Maruti WagonR देती है इतना माइलेज
माइलेज के तौर पर मारुति वेगनर का सीएनजी मॉडल 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे देता है। वहीं इसके पेट्रोल मॉडल से 22 से 25 किलोमीटर का माइलेज मिल जाता है। देखा जाए तो यह एक काफी अच्छी कार है, जिसे हम एक छोटी फैमिली कार भी कह सकते हैं।
अगर आप भी एक मारुति वेगनर (Maruti WagonR) खरीदना चाहते हैं और आपको नहीं पता है कि कहां पर अच्छी डील मिलेगी तो यह खबर आपके लिए है। आज हम यहां पर आपको मारुति वेगनर के कुछ अच्छे डील्स के बारे में बताने वाले है।
यहां मिलेगा Maruti WagonR पर ऑफर
ओएलएक्स वेबसाइट पर मारुति वेगनर को आप सिर्फ ₹200000 में खरीद सकते हैं। दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बिक रही यह गाड़ी 2014 मॉडल है। इसे अभी तक 120000 किलोमीटर चलाया जा चुका है। देखा जाए तो यह कर काफी ज्यादा चल चुकी है। लेकिन तस्वीरों से पता चलता है कि इसकी कंडीशन अच्छी है आप चाहे तो इसे कुछ सालों के लिए खरीद सकते हैं।
कर देखो पर भी मारुति वैगन आर (Maruti WagonR) के कई विकल्प मौजूद है। यहां पर आपको लाल कलर की मारुति वेगनर बहुत ही सस्ते में मिल जाएगी। 2012 मॉडल यह कर 1,70,000 रुपए में बिक रही है। यह भी 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा चली हुई है इसलिए इसकी कीमत भी कम है।
Droom पर भी 2017 मॉडल मारुति वेगनर को बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। यह कार अभी तक 70000 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा चली हुई है। यहां पर इसकी कीमत 3,10,000 रखी गई है।