BMW की नई पेशकश, कीमत सुनते ही खो देंगे होश

Avatar photo

By

Saurav Kumar

BMW xDrive50: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने iX के नए हाई-स्पेक वेरिएंट xDrive50 को मार्केट में उतार दिया है। इसके कीमत की बात करें तो मार्केट में इसे 1.40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की इस कार में आपको बड़ी बैटरी और पॉवरफुल मोटर के अलावा iX xDrive40 की तुलना में कुछ अलग एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलते हैं। यह बाजार में 1.21 करोड़ रुपये में मिल रही है।

BMW xDrive50 का दमदार बैटरी पैक

कंपनी ने BMW xDrive50 में बड़ा 111.5kWh बैटरी पैक लगाया है। जो WLTP-प्रमाणित 635km का रेंज ऑफर करता है। अगर बात iX xDrive40 की करें तो इसमें 76.6kWh का बैटरी पैक लगा हुआ है। जो 425 किलोमीटर का ड्राइव रेंज ऑफर करने में सक्षम है। कंपनी इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम उपलब्ध कराती है। इसकी क्षमता 523hp पावर और 765Nm टॉर्क बनाने की है। यह एसयूवी 4.6 सेकंड में 100kph की रफतार भी हासिल कर सकती है।

कंपनी की माने तो 195kW DC चार्जर से इसमें लगा बैटरी पैक महज 35 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। वहीं 50kW DC चार्जर से इसे चार्ज करने में 97 मिनट, 22kW AC चार्जर से लगभग 5.5 घंटे और 11kW AC चार्जर से लगभग 11 घंटे का समय लग जाता है।

BMW iX xDrive50 के फीचर्स

iX xDrive 50 और xDrive40 का लुक लगभग एक जैसा ही है और इनमें लगभग समान फीचर्स और सेफ्टी किट ही आपको मिलते हैं। आपको BMW iX xDrive50 में स्टैंडर्ड तौर पर नए 22-इंच के अलॉय व्हील और एडाप्टिव सस्पेंशन दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें ‘लेजरलाइट’ हाइलाइट्स, टाइटेनियम ब्रॉन्ज़ एक्सटीरियर फ़िनिश और एक्टिव सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। BMW iX xDrive50 में स्टैंडर्ड तौर पर आपको 2 वर्ष या अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और 5-वर्ष की रोडसाइड एसिस्ट मिल जाती है। अगर आप लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी लेने की सोच रहे हैं। तो आप एक बार इसे जरूर चेक कर सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App