Upcoming Mid Size SUV: देश मे मिड साइज एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी आ रही है। इसे देख कर कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर रही हैं। अभी बाजार में हुंडई क्रेटा (Huyndai Creta) और किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) जैसी मिड साइज एसयूवी का दबदबा है।
Advertisement
लेकिन इन्हें VW Taigun, Skoda Kushaq, Toyota Grand Vitara, Maruti Grand Vitara जैसी कारों से कड़ी टक्कर मिलती है। इसके साथ ही टाटा (Tata), महिंद्रा (Mahindra) और होंडा (Honda) समेत कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई मिड साइज एसयूवी को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आज हम इस रिपोर्ट में अगले साल बाजार में पेश होने वाली तीन बेहतरीन एसयूवी के बारे में बताएंगे।
New Mahindra XUV500 मिड साइज एसयूवी
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Mahindra XUV500 मिड साइज एसयूवी को उतारने वाली है। इसके आ जाने से हुडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, VW Taigun, Skoda Kushaq जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी इस मॉडल को कुछ समय पहले ही बंद कर दिया था और अब इसके फिर से बाजार में आने की बात कही जा रही है। लेकिन इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी अपनी इस नई मिड साइज एसयूवी को ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।
Advertisement
New Honda मिड साइज एसयूवी
होंडा (Honda) भी अपनी नई मिड साइज एसयूवी पर काम कर रही है और इसके भी जल्द बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसे होंडा सिटी 5th जेन के समान प्लेटफॉर्म पर तैयार किया रहा है। इस नई मिड साइज एसयूवी में आपको दो इंजन विकल्प क्रमशः 1.5L NA पेट्रोल और 1.5Le HEV देखने को मिल सकता है। इसमें कंपनी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, Android Auto और Apple CarPlay के साथ एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई एडवांस फीचर्स भी उपलब्ध करा सकती है।
टाटा कर्वव एसयूवी कूपे (Tata Curvv SUV Coupe)
कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी Curvv कॉन्सेप्ट को कुछ दिनों पहले ही पेश किया था। इसे 2024 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी नई Curvv SUV को पेट्रोल, डीजल, साथ ही ऑल-इलेक्ट्रिक समेत कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ मार्केट में लॉन्च करेगी। इसे ALFA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है।