SUVs की मांग बढ़ी, Maruti ने भी दिखाया अपना दम, ये रही दूसरी बेस्ट कंपनी

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Suzuki February Sales: फरवरी 2024 का महीना वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड में इस महीने भी बढ़ोतरी हुई है। अगर बात मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), हुंडई (Hyundai) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) की करें तो इन कंपनियों ने अपनी सेल में काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है।

Maruti Suzuki सेल्स रिपोर्ट

अगर बात मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की करें तो कंपनी ने फरवरी 2024 में अपनी कुल 1,97,471 यूनिट्स को सेल किया है। यह सालाना आधार पर 15 प्रतिशत ज्यादा है। अगर बात फरवरी 2023 की करें तो उस समय कंपनी ने अपनी कुल 1,72,321 कारों को सेल किया था।

घरेलू पैसेंजर व्हीकल की फरवरी सेल में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जो अब 1,60,271 यूनिट हो गई है। कंपनी की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स जैसे ब्रेजा (Maruti Brezza), अर्टिगा (Maruti Ertiga) और ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) की सेल में बीते महीने 82 प्रतिशत का जोरदार इजाफा हुआ है। कंपनी ने फरवरी 2024 में 61,234 यूटिलिटी व्हीकल्स को सेल किया है। फरवरी 2023 में यह आंकड़ा 33,550 यूनिट पर था। आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा गाड़ियां मारुति सुजुकी की ही बिकती हैं।

Tata और Hyundai की सेल रिपोर्ट

टाटा मोटर्स की सेल में भी इजाफा हुआ है। कंपनी ने फरवरी 2024 में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 86,406 यूनिट्स को बेचा है। यह आंकड़ा पिछले साल इसी महीने 79,705 यूनिट्स पर था। कंपनी की घरेलू बिक्री की बात करें तो पिछले साल इसी महीने यानी फरवरी 2023 में यह आंकड़ा 78,006 यूनिट्स रही। जो इस साल 9 प्रतिशत बढ़कर 84,834 पर पहुँच गया है।

Hyundai Motors की अगर हम बात करें कंपनी ने साल दर साल के हिसाब से 4.5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है और फरवरी 2023 में 57,851 यूनिट्स सेल के मुकाबले फरवरी 2024 में 60,501 यूनिट्स की सेल की है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App