Splendor से आधी हुई सेल फिर भी बनी नंबर दो, ये है टॉप बाइक्स की लिस्ट

Avatar photo

By

Saurav Kumar

February Best Selling Bikes: हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक का भारतीय टू व्हीलर मार्केट पर काफी दबदबा है। एक बार फिर यह बाइक फरवरी महीने की टॉप सेलिंग बाइक बनी है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में होंडा शाइन बाइक है। जिसकी सेल और स्प्लेंडर की सेल में 1.3 लाख यूनिट्स से भी ज्यादा का अंतर है। इस रिपोर्ट में आपको पिछले महीनें की टॉप 6 बेस्ट सेलिंग बाइक्स के बारे में जानकारी मिलने वाली है।

पिछले महीनें की टॉप 6 Best Selling Bikes

Hero Splendor Plus बाइक की फरवरी 2024 में कुल 2,77,939 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी ने इसकी सेल में सालाना आधार पर 3.70% की गिरावट दर्ज की है। अगर बात फरवरी 2023 की करें तो उस समय इसकी कुल 2,88,605 यूनिट्स बिकी थी।

फरवरी 2024 में Honda Shine बाइक की कुल 1,42,763 यूनिट्स बिकी है। कंपनी ने अपनी इस बाइक की फरवरी 2023 में कुल 35,594 यूनिट्स को बेचा था। इस हिसाब से देखे तो इस बाइक की सेल में 301.09% की बढ़ोतरी हुई है।

Bajaj Pulsar बाइक की फरवरी 2024 में कुल 1,12,544 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी ने इसकी सेल में सालाना आधार पर 40.49% की बढ़ोतरी हासिल की है। अगर बात फरवरी 2023 की करें तो उस समय इसकी कुल 80,106 यूनिट्स बिकी थी।

फरवरी 2024 में Hero HF Deluxe बाइक की कुल 76,138 यूनिट्स बिकी है। कंपनी ने अपनी इस बाइक की फरवरी 2023 में कुल 56,290 यूनिट्स को बेचा था। इस हिसाब से देखे तो इस बाइक की सेल में 35.26% की बढ़ोतरी हुई है।

TVS Raider बाइक की फरवरी 2024 में कुल 42,063 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी ने इसकी सेल में सालाना आधार पर 38.61% की बढ़ोतरी हासिल की है। अगर बात फरवरी 2023 की करें तो उस समय इसकी कुल 30,346 यूनिट्स बिकी थी।

फरवरी 2024 में TVS Apache बाइक की कुल 34,593 यूनिट्स बिकी है। कंपनी ने अपनी इस बाइक की फरवरी 2023 में कुल 34,935 यूनिट्स को बेचा था। इस हिसाब से देखे तो इस बाइक की सेल में 0.98% की गिरावट हुई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App