Ather Electric Scooters: भारतीय बाजार में एथेर एनर्जी ने अपना नया स्कूटर Ather 450 Apex को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। जैसे ही स्कूटर के फीचर सभी के सामने आए हैं लोग आश्चर्य में है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है और इसमें चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। इन्हीं राइडिंग मोड के जरिए इसे राइड करना काफी आसान हो गया है। इसे चलाने में आपको काफी मजा आने वाला है।
आप चाहे तो वेबसाइट के जरिए इसे प्री बुक कर सकते हैं। प्री बुकिंग के लिए आपको ₹2500 का टोकन अमाउंट देना होगा। हालांकि बुक करने से पहले इसके फीचर और कीमत की जानकारी जरूर पढ़ ले।
Ather 450 Apex की जबरदस्त फीचर
Ather 450 अपेक्स में चार रीडिंग मोड्स दिए गए हैं। यह eco, Ride, Sports और वार्प+ मोड है। वार्प+ मोड एक्टिवेट करने पर स्कूटर अपनी टॉप स्पीड पर दौड़ती है।
पारदर्शी बॉडी पैनल होने के चलते यह अब तक की सबसे अलग लुक के साथ आती है। ऐसा डिजाइन हमें सिर्फ स्मार्टफोन में देखने को मिलता था। लेकिन अब इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी इसे अपनाया जा रहा है। पारदर्शी डिजाइन के साथ आने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर आसानी से चल सकती है। वही यह महज 3 सेकंड में ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह बहुत ही फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें मिलने वाले फीचर्स भी इसके पुराने मॉडल जैसे ही हैं।
बात करें इसके कीमत की तो इसके टॉप वैरियंट Ather 450x में 3.4 किलोवाट हौर का बैट्री पैक मिलता है जिसकी कीमत 1,66,000 के करीब है। तो इसकी कीमत तकरीबन 1,80,000 रुपए के करीब हो सकती है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
लेकिन यह अपने सेगमेंट की स्कूटर से काफी अलग होने वाली है। जिन्हें भी नथिंग का फोन पसंद आया है, उन्हें यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भी काफी पसंद आएगा। क्योंकि इसकी पारदर्शी डिजाइन सभी को आकर्षित करता है।
इसके लांच होने से ओला जैसी बड़ी ब्रांड को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। लोग नए डिजाइन वाले स्कूटर को शुरुआती दौर में काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर एथर ने अच्छा परफॉर्म किया तो यह देश की बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बन सकती है।