नई दिल्ली: Flying Car: इस साल ऑटो बाजार में काफी रौनक देखने को मिलने वाली है। दरअसल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से काफी कुछ पेश किया जाता है। ऐसा ही कुछ साल 2023 में भी देखने को मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार।, इसमें इसमें फॉक्सवैगन नए इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्दा उठाएगी और ऑडी अपनी वर्चुअल रियलिटी-पावर्ड एंटरटेनमेंट सिस्टम पेश करने वाली है। इनके आलावा इसमें कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी यहां देखने मिलेंगी। इनमें कुछ ऐसे भी होंगे जो उड़ सकेंगी। आस्का अपने क व्हीकल के बारे में ऐसा ही दावा कर रही है।
बता दें कि आस्का (Aska) ने दावा किया कि उसकी उड़ने वाली कार को सड़क पर भी चलाया जा सकता है और इसमें 4 लोगों के बैठने की जगह है। eVTOL (इलेक्ट्रिक टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) व्हीकल 5 जनवरी से 8 जनवरी तक होने वाले आगामी 2023 सीईएस में शोकेश में पेश होगी। अस्का अपने इस व्हीकल के फुल साइज प्रोटोटाइप को अनवील करेगी। यह व्हीकल इलेक्ट्रिक कार और क्वाडकॉप्टर, दोनों है।
Aska eVTOL के फीचर्स
चार सीटें यानी 4 लोगों के बैठने की जगह होगी।
VTOL (वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग)।
STOL (शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग)।
रेंज एक्सटेंडर के साथ फुल इलेक्ट्रिक सिस्टम (लिथियम-आयन बैटरी+इंजन)।
फ्लाइट रेंज 400 किमी तक।
उड़ने की स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे तक।
कंपनी ने इस कार को लेकर लक्ष्य रखा है कि ड्राइव मोड में 112 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड का हाईवे सर्टिफिकेशन हो। साथ ही पहली डिलीवरी लोकल रोड्स के लिए ही हो। वैसे यह इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार कब तक लॉन्च होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि जनवरी में इसका प्रोटोटाइप पेश किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर आगे काम करती रहेगी।