नई दिल्ली: New Mahindra Bolero: महिंद्रा की कारों को काफी पंसद किया जाता है। ये कारें अपने दमदार इंजन और बॉडी के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनका डिजाइन और लुक तो देखते ही बनता है। अभी हाल ही में महिंद्रा ने अपनी को लेकर अपडेट किया है, जिसके बाद से बोलेरो के नए लुक की फोटो वायरल होने लगी।
ये भी पढ़ें- Moto का ये स्मार्टफोन मार्केट में मचा देगा तबाही! फीचर्स देख हो जाएंगे दीवाने, जानिए खूबियां
इस नई बोलेरो का नया लुक देखकर चर्चा है कि नई बोलेरो ने थार को भी फेल कर दिया है। महिंद्रा जल्द ही अपनी नई बोलेरो को बाजार में पेश कर सकती है। बता दें कि साउथ अफ्रीका की सड़कों इसकी टेस्टिंग होते हुए देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नई बोलेरो फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह पुराने मॉडल की तरह ही होगी। इस नए मॉडल को कुछ अपडेट के साथ पेश किया जा रहा है। यह नया मॉडल 2 नए कलर और एक्सटीरियर के साथ देखने को मिलेगी। वहीं इसके लैंप का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तरह होने वाला है। वैसे कार के अंदर की तरफ कुछ बदलाव किए जाएंगे। इनमें मॉडिफाइड डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री होगी। जानकारी के अनुसार, इस साल के अंत तक देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर आधकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।
ये भी पढ़ें- Rsmssb Forest Guard Admit Card 2022: परीक्षार्थीओं की हो गई बल्ले-बल्ले, अब फ्री में होगा ये बड़ा काम
नई महिंद्रा बोलेरो पावर और फीचर्स
कंपनी ने इस नई महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर इंजन लगाया है, जो 75 बीएचपी और 210 एनएम का हाई टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स जोड़ा गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।माइलेज की बात करें तो यह नई बोलेरो 16.7 kmpl का माइलेज दे सकती है।