Astro tips: महिलाएं भूलकर भी खाना बनाते वक्त न करें यह काम, वरना पति के बिज़नेस में होगा जबरदस्त नुकसान

By

Pooja Kanjani

Astro tips: शास्त्रों व पुराणों में महिलाओं को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है और वे घर के समृद्धि का स्रोत होती हैं। महिलाओं के कर्म घर की धन और समृद्धि को बढ़ाते हैं। इसी वजह से शास्त्रों में उन्हें घर के सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।अगर ऐसे में महिलाएं अपने व्यहवार में कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो इससे परिवार में सुख समृद्धि बढती है और उसका परिवार वालों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है अधिकतर पुराणों और शास्त्रों में महिलाओं को घर में सुख-समृद्धि और पति-बच्चों के लिए उन्नति का स्रोत माना गया है। कुछ चीजें हैं जिन पर महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए और जो उनके सुख-समृद्धि में मददगार हो सकती हैं, आइये डालते है उन चीजों पर नज़र:

स्नान करके ही किचन में प्रवेश करें : 

स्नान शरीर को साफ़ और ताजगी देता है और उसे उर्जा भी प्रदान करता है। इसलिए, किचन में भोजन पकाने से पहले स्नान अवश्य करना चाहिए। अतिरिक्त ध्यान देने वाली चीजों में से एक यह भी है कि किचन को साफ रखें। किचन में सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है यही नहीं धन धान्य की कमी नहीं होती है.

भोजन बनाने के बाद जरुर करें यह काम :

भोजन बनाने के बाद स्त्री को पहले भोजन अग्नि देव को देना चाहिए, इसे  ज्योतिष की भाषा में अग्निहोत्र कर्म के नाम से कहा जाता है। भारतीय  संस्कृति के अनुसार  पहला दाना अन्न देव तथा अंतिम रोटी कुत्ते को देनी चाहिए। प्रकृति के अनुसार आप जितना दान करेंगे उससे तिगुना आपको मिलता है। अगर आप ऐसा करते है तो घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती और ज़िन्दगी भर तरक्की बनी रहती है.

भोजन बनाते समय जरुर ध्यान में रखें यह बातें :

भोजन बनाते वक्त क्रोध नहीं करना चाहिए और साथ ही साथ जितना हो सके पॉजिटिव होकर ही खाना बनाये इससे घर में खुशहाली का माहोल रहेगा और क्लेश भी नहीं होगा.घर में क्रोध, रोना धोना करते हुए खाना बनाने से  समृद्धि और वैभव का नाश होता है इसलिए जितना हो सके खुश रहकर ही खाना बनाये.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Pooja Kanjani के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App