Vastu Tips: अपने बेडरूम में किस कलर का पेंट करना चाहिए, जिससे मूड हो रोमांटिक

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: हर रंग की अपनी अलग विशेषताएं होती हैं जो हमारे जीवन पर अलग प्रभाव छोड़ती हैं। इसलिए रंगों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में रखी हर वस्तु और उसका रंग जीवन के हर पहलू पर प्रभाव डालता है।

अधिकतर हम देखते हैं कि पति-पत्नी के बीच किसी न किसी वजह से तनाव बना रहता है। अगर झगड़े ज्यादा होने लगें तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। हो सकता है कि आपके शयनकक्ष में रंगों का चयन ठीक से न हुआ हो। तो आइए जानते हैं बेडरूम में किस रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहे।

अगर आप बेडरूम में लाल रंग का नाइट बल्ब इस्तेमाल करते हैं या लाल रंग का लैंप लगाते हैं तो उसे तुरंत हटा दें। शयनकक्ष के लिए आप नीले रंग के बल्ब का प्रयोग कर सकते हैं। लाल रंग मंगल ग्रह का रंग है जो क्रोध और आक्रामकता को बढ़ाता है इसलिए इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बेडरूम के पर्दों का रंग भी बहुत सोच-समझकर चुनना चाहिए। शयनकक्ष के लिए हल्के रंग के पर्दों का प्रयोग करें। इसके लिए आप सफेद, नारंगी, क्रीम, गुलाबी या पीले रंग के पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके कमरे की खिड़की उत्तर दिशा में है तो बेहतर होगा कि आप यहां आसमानी या सफेद रंग के हल्के पर्दे का प्रयोग करें।

अक्सर लोग अपने बेडरूम की दीवारों का रंग अपने फर्नीचर के हिसाब से चुनते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम की दीवारों पर हल्के रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। आप दीवारों पर हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी नीला जैसे रंग करवा सकते हैं। ये रंग दंपत्ति के बीच सकारात्मकता और खुशी बनाए रखते हैं।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App