Vastu Tips For Puja Ghar: पूजा के स्थान को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि पूजा घर को सही दिशा में बनवाना चाहिए, क्योंकि पूजा स्थल होने से सकारात्मकता आती है। भगवान के मंत्रों का जप करने से सुख शांति मिलती है। वास्तु की मानें तो पूजा घर के आसपास हमें कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन वस्तुओं के रखें होने की वजह से आपको पूजा करने का फल नहीं मिलता है। इतना ही नहीं आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। कई बार कुछ लोग अनजाने में मंदीर में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनका हमारे जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं मंदिर में या उसके आसपास किन – किन चीजों को गलती से नहीं रखना चाहिए:-
मंदिर में गलती से भी न रखें लेदर का सामान
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के मंदिर में कभी भी लेदर से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को मंदिर में रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। इसे घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए लेदर से बनी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए।
पूजा स्थल में ना रखें घड़ी
घर में पूजा घर या इसके आसपास घड़ी नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि घड़ी रखने से पूजा अर्चना में मन नहीं लगता। भगवान का ध्यान लगाते समय
मंदिर में घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
मंदिर में कभी ना लगाए ये तस्वीर
मंदिर में कभी भी कोई ऐसी फोटो या फिर पोस्टर ना लगाए जो ध्यान भटकाने का माध्यम बनें। ऐसी फोटो आपके जीवन में जहर खोलने का काम करती है। इसका हमारे जीवन पर बहुत ही गलत प्रभाव पड़ता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)