Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर कोई व्यक्ति वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाता है तो उसे अपने जीवन की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में निहित कुछ छोटे-छोटे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
पैसों की कोई कमी नहीं होगी
तिजोरी न सिर्फ आपके पैसे को सुरक्षित रखने का काम करती है बल्कि अगर आप इसे सही दिशा में रखें तो यह आपके धन में वृद्धि भी कर सकती है। इसके लिए अपनी तिजोरी उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी
अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तो इससे लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में आप सप्ताह में एक बार अपने घर में गूगल का धुआं करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें
वास्तु दोष से बचने के लिए घर में कभी भी सूखे फूल, टूटी हुई चीजें, कबाड़ का सामान और बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मकता पैदा होती है, जो व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा घर में टपकता नल भी वास्तुदोष का कारण बन सकता है।
ऐसे सजाएं अपना घर
घर में गोल किनारे वाला फर्नीचर रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में हरियाली की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।