रसोई घर का यह टोटका है जबरदस्त, एक ट्रिक बना देगी करोड़पति

By

Santy

आम घरों में लोग समस्याओं के समाधान के लिए कई तरह के टोटके अपनाए जाते हैं। इन टोटकों के जरिए इंसान को फायदा भी होता है, लेकिन क्या आपको पता है आपके घर की रसोई में ही कुछ ऐसा है, जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल सकता है। रसोई घर में मौजूद इस वस्तु का टोटका करने से व्यक्ति करोड़पति बन सकता है। तो आइए जानते हैं रसोई यानी किचन से जुड़े इस टोटका के बारे में।

यह सामान हर घर की रसोई में मिलता है और वह सामान है गेहूं का आटा। हम रोटी बनाने के लिए आटा का उपयोग करते हैं। आटे का टोटका करने से काफी लाभ होता है। इसे करने के लिए भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। आटे के इस टोटके को काफी कारगर माना जाता है।

आटे का यह टोटका करने के लिए आटा गूंथते समय उसमें एक चम्मच दूध मिला लें। आप चाहें तो पूरा आटा दूध से ही गूंथ सकते हैं। दूध से आटा गूंथने पर उससे एक अलग तरह की खुशबू आती है। माना जाता है कि इस खुशबू से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और यह कहने की जरूरत नहीं कि अगर ळक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न हो गईं, तो फिर आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

अब प्रतिदिन तो केवल दूध से आंटा नहीं गूंथ सकते। इसलिए प्रतिदिन आटा गूंथते समय उसमें एक चम्मच दूध अवश्य मिला लें। आटा गूंथने के बाद उसे अपनी अंगुलियों से दबा देना चाहिए। ऐसा करने से वह आटा हमारे खाने लायक हो जाता है और ऐसा न करने से वह पिंड होता है। पिंड पितरों का भोजन होता है। इसलिए आटा गूंथने के बाद उसे अंगुलियों से दबा देना चाहिए

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App