यह नक्षत्र है खास, इसमें जन्म लेने वाले बनाते हैं सिविल सर्विस में कैरियर

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के दसवें नक्षत्र मघा (Magha) की।

नक्षत्र पर राशि स्वामी का भी दिखता है प्रभाव
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म मघा नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। मघा (Magha) नक्षत्र वालों की राशि सिंह होती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है वहीं नक्षत्र स्वामी केतु हैं। इस तरह इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर सूर्य और केतु दोनों का प्रभाव देखने को मिलता है।

नेतृत्व क्षमता होती है बेहतर
मघा नक्षत्र पर सूर्य का प्रभाव होता है और इस कारण इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग भी काफी प्रभावशाली होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इनमें बेहतर नेतृत्व क्षमता भी देखने को मिलती है। ये काफी स्वाभिमानी होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा होता है। प्रेम संबंधों में भी ये काफी बेहतर होते हैं।

काम के प्रति होते हैं समर्पित
मघा नक्षत्र में जन्म लेने काम के प्रति समर्पित होते हैं। अपना काम काफी सोच-विचार कर करते हैं। ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि, महिलाएं थोड़ी झगड़ालु हो सकती हैं। महिलाएं अपना चलाना चाहती हैं और इस कारण अनबन की स्थिति बन जाती है।

सिविल सेवा और राजनीति में होता है कैरियर
मघा नक्षत्र वाले सिविल सेवा या राजनीति में भी बेहतर करते हैं। पढ़ाई और मनोरंजन का क्षेत्र इनके लिए अच्छा होता है। इन्हें दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है, लेकिन इनमें थोड़ा जिद्दीपन भी देखने को मिलता है।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App