इस नक्षत्र को माना जाता है सौभाग्य का प्रतीक, कहीं आपका जन्म नक्षत्र भी तो नहीं

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के ग्यारहवें नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी (Purva Phalguni) की।

जीवन भर रहता है जन्म नक्षत्र का प्रभाव
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह शुक्र और राशि सिंह है।

सौभाग्य का प्रतीक होता है पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला व्यक्ति काफी आशावादी होता है। इस नक्षत्र पर शुक्र का शासन होता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति की साहित्य और कला में काफी रूचि देखने को मिलती है। ये लोग विवादों से दूर ही रहना चाहते हैं।

वैवाहिक जीवन होता है खुशहाल
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग ईमानदार होते हैं और नैतिकता से जुड़ेहोते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। बेहतर आर्थिक स्थिति के कारण जीवन भी सुखमय होता है। रिश्ते भी बेहतर होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। हालांकि, इनमें काफी कामुकता भी होती है।

बिजनेस में मिलती ही तरक्की
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इनके लिए रचनात्मक क्षेत्र या इससे जुड़े कार्य काफी फायदेमंद होते हैं। इनके लिए बिजनेस करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App