प्रदूषण से ही नहीं बचाते, भाग्य भी बदल देते हैं ये पौधे

By

Santy

पेड़-पौधे प्रदूषण (Pollution) से ही नहीं बचाते, हमारा भाग्य भी बदल सकते हैं। यहां हम ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो हरियाली के साथ साथ औषधीय गुण (Medicinal Quality) भी रखते हैं। शायद इसी कारण से इन्हें पारंपरिक मान्यताओं से भी जोड़ दिया गया है, ताकि लोग इन्हें घर में रखें तो सुख समृद्धि भी आए।

तुलसी बड़ा गुणकारी
तुलसी (Basil) का पौधा भारत ही नहीं, विश्व के हर हिंदू घर में रहता है। धार्मिक व पौराणिक मान्यता के अनुसार यह सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। अधिकांश भारतीय घरों में एक पवित्र पौधा माना जाता है। इसके औषधीय गुणों से तो हर कोई परिचित है, वास्तु शास्त्र में भी इसे खास महत्व दिया गया है। तुलसी के पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे धूप मिलती रहे आपका भाग्य बदल सकता है।

कमल का पौधा : शुभ लाभ का द्योतक
कमल (Lotus) का पौधा शुभ व लाभ का द्योतक माना जाता है। इसका उपयोग भारत के अलावा चीन में भी पारंपरिक अनुष्ठान में किया जाता है। हिंदू संस्कृति में कमल फूल से लक्ष्मी की पूजा की जाती है। खिड़की के पास कमल का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, यदि धूप मिलती रहे।

मनी प्लांट धन भी लाता
नाम के अनुसार मनी प्लांट (Money Plant) धन भी लाता है। यह भारत के अलावा चीन में भी लोकप्रिय है। मान्यता है कि यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन को आकर्षित करता है। यह पौधा हवा को शुद्ध भी करता है। इसे कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से समृद्धि आती है।

चाइनीज बम्बू
चाइनीज बम्बू को लकी बम्बू (Lucky Bamboo) भी कहा जाता है। यह न केवल भाग्यशाली है बल्कि एक बहुमुखी पौधा भी है। चीन और भारत में यह पौधा उपहार के रूप में भेंट किया जाता है। इसका उपयोग सजावटी पौधे के रूप में भी किया जाता है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने पर समृद्धि आती है।

पचीरा मनी प्लांट
मनी ट्री या पचीरा एक्वाटिका को फेंगशुई में समृद्धि व ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसके पौधों के तने अक्सर लट में होते हैं, जो परस्पर जुड़ाव और दीर्घायु का बोध कराते हैं। यह पौधा चीन में ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसे कमरे की पूर्व दिशा में रखा जाता है।

जेड पौधा भी कम नहीं
जेड पौधों के तने चौड़े और पत्तियां गूदेदार होती हैं। मान्यता है कि यह पौधा सफलता और समृद्धि लाता है। फेंगशुई के अनुसार जेड प्लांट पूर्व दिशा में स्वास्थ्य लाभ, पश्चिम में बच्चों के लिए सौभाग्य और दक्षिण-पूर्व में धन लाता है।

एलोवेरा धन भी देता
एलोवेरा का रसीला पौधा त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। फेंगशुई के अनुसार अधिकांश ऊर्जा पूर्व, दक्षिण या दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिलती है।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App