अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं विशाखा नक्षत्र में जन्मे लोग

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र (Nakshatra) हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं विशाखा नक्षत्र (Vishakha Nakshatra) की।

जीवन भर रहता है जन्म नक्षत्र का प्रभाव
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म विशाखा नक्षत्र (Vishakha Nakshatra) में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। विशाखा नक्षत्र का स्वामी ग्रह बृहस्पति और राशि तुला और वृश्चिक है।

परंपराओं का करते हैं सम्मान
बृहस्पति द्वारा शासित इस ग्रह में जन्म लेने वाले लोग काफी आशावादी और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी परंपराओं का काफी सम्मान करते हैं। रिश्तों के प्रति भी इनमें प्रेम होता है। ये काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर लक्ष्य को हासिल करते हैं।

पढ़ाई-लिखाई में होते हैं तेज
इस नक्षत्र में जन्मे लोग पढा़ई-लिखाई के मामले में भी तेज होते हैं। ये लोग सामाजिक भी होते हैं। अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरा दिमाग लगाते हैं। ये भगवान पर भरोसा करने वाले लोग होते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं सभ्य और सौम्य होती हैं।

वैवाहिक जीवन होता है सुखद
ये लोग थोड़े खर्चीले भी होते हैं। इनके लिए बैंकिंग, पॉलिटिक्स, फैशन और मीडिया सेक्टर अच्छा होता है। इस नक्षत्र के लोग अपनी मां से काफी प्रेम करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखद होता है। वैसे इन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर के खानों से परहेज करना ही इनके लिए अच्छा होगा।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App