इस नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं स्वार्थी, लेकिन धोखा नहीं देते

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं उत्तरा फाल्गुनी (Uttara Phalguni) नक्षत्र की।

जीवन भर रहता है जन्म नक्षत्र का प्रभाव
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी सूर्य और स्वामी ग्रह शुक्र हैं।

दयालु होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं, लेकिन इनमें दयालुता होती है और ये काफी परिश्रमी भी होते हैं। धर्म और आध्यात्म के प्रति भी इनमें झुकाव देखने को मिलता है। हालांकि, ये आरामपसंद होते हैं।

रणनीति बनाकर बढ़ते हैं आगे
काम के प्रति भी ये काफी सकिर्य रहते हैं और आगामी योजनाओं की रणनीति बनाकर आगे बढ़ते हैं। इनका जीवन सुखमय होता है और ये काफी अनुशासित भी होते हैं। खास बात यह है कि ये किसी को धोखा नहीं देते। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं साफ दिल की होती हैं। ये काफी मिलनसार होती हैं।

होते हैं आत्मनिर्भर
वैसे इन लोगों में कुछ कमियां भी होती है। बिना-सोचे समझे बोलने के कारण कई बार इन्हें पछतावा होता है। ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं। इस कारण किसी की मदद नहीं लेते। शिक्षण कार्य और प्रशासन में इनका करियर अच्छा होता है।इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। स्वास्थ्य संबंधी भी कोई खास समस्या नहीं होती, क्योंकि ये हेल्थ के प्रति जागरुक होते हैं। वैसे कभी-कभी दांत और पेट की समस्या हो सकती है।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App