मेहनत की बदौलत लक्ष्य हासिल करते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र (Nakshatra) हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं चित्रा नक्षत्र (Chitra Nakshatra) की।

जीवन भर रहता है जन्म नक्षत्र का प्रभाव
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म चित्रा नक्षत्र (Chitra Nakshatra) में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। इसके नक्षत्र स्वामी मंगल हैं। इसकी राशि कन्या और तुला है। ऐसे में दोनों का प्रभाव इस पर देखने को मिलता है।

होते हैं सकारात्मक और आशावादी
चित्रा नक्षत्र को काफी ऊर्जावान माना जाता है। इस कारण इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग भी सकारात्मक विचार वाले और आशावादी होते हैं। ये काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत की बदौलत लक्ष्य की प्राप्ति करते है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की आध्यात्म में भी रूचि देखने को मिलती है।

 होते हैं केयरिंग नेचर वाले
चित्रा नक्षत्र रचनात्मक और कलात्मकता का प्रतीक है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग बुद्धिमान होते हैं। ये मौका से कभी नहीं चूकते। एक खास बात केयरिंग नेचर का होना भी है। यानि ये अपने लोगों का खास ध्यान रखते हैं। उनकी जरूरतों को भी पूरा करते हैं। हालांकि, महिलाएं थोड़ी स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं। संगत के कारण ये गलत रास्ते पर भी निकल जाती हैं।

होते हैं मिलनसार, लेकिन पार्टनर पर करते हैं शक
ये लोग काफी मेहनती होते हैं, लेकिन सफलता के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ सकता है। इंजीनियिरंग और और यात्रा से जुड़े करियर इनके लिए अच्छे होते हैं। महिलाओं की एक्टिंग आदि में रूचि होती है। वैसे तो ये मिलनसार होते हैं, लेकिन विवाह के बाद अपने जीवनसाथी पर शक भी करते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है। इन लोगों को किडनी और उससे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App