Money Plant: अमीर बनने के लिए घर के इस कोनो में लगा दें मनी प्लांट, गरीबी छू भी नहीं पाएगी, आजमाकर देख लो

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट (Money Plant) के पौधे को बहबूत ही शुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि मनी को घर में लगाने से लोगों की सभी तकलीफें हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं और धन – दौलत की भी कोई कमी नहीं होती है।

मनी प्लांट को धन का पौधा बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में मनी प्लांट लगा लें आपका तिजोरी हमेशा ही धन से भरा हुआ रहता है और आपको गरीबी छू भी नहीं सकती है।

हालांकि, मनी प्लांट को घर में लगाते समय कई बातों को ध्यान में रखने की जरुरत है, जैसे मनी प्लांट को किस दिशा में लगाएं? अगर मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

किस दिशा में लगाए मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गलत दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

इस दिशा को भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से हमेशा धन – धान्य का लाभ होता है। कभी धन संकट नहीं आते हैं और घर में हमेशा खुशियों का माहौल भी बना हुआ रहता है।

मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये गलतियां

ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ ही जाती हुई हो। मनी प्लांट के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर इसके पत्ते सूख जाते हैं या फिर पीले पड़ गए हैं तो उन्हें तुरंत अलग कर देना चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App