Lucky Plant: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को काफी अच्छा बताया गया है। लोग हरियाली के लिए घर में तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। कुछ प्लांट्स बहुत ही ज्यादा चत्मकारी होते हैं, जो आपकी किस्मत को रातों – रात चमका सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ खास पौधों को घर में लगाकर आप अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन पेड़-पौधों को लगाने से जीवन में सकारात्मकता भी आती है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाकर आप लखपति भी बन सकते हैं:-
शमी का पौधा
वास्तु के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर में लगाने से शुभता आती है। ऐसी मान्तया है कि इसे घर में लगाने से भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलता है। इस पौधे के घर में होने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
अपराजिता का पौधा
वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस बेल का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। ये पौधा भगवान विष्णु और भोलेनाथ को काफी प्रिय है। इस प्लांट को घर में लगाने से धन – दौलत की कमी नहीं होती है।
चंपा का पौधा
सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा रहती है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाने से धन-दौलत की कभी कोई कमी नहीं होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।