Unlucky Plants: घर में भूल से भी न लगाएं ये 3 पौधे, छीन लेगी घर की खुशियां, घर में आ जायेगा भूचाल!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। कई लोगों को घर में तरह-तरह के पेड़-पौधे (Unlucky Plants) लगाने का बहुत ही ज्यादा क्रेज होता है। लोग अपने घरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के प्लांट्स (bad luck plants in hindi) लगाते हैं। हालांकि, ये पौधे दिखने में तो बेहद ही ज्यादा सुंदर होते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कई ऐसे पौधे ऐसे भी होते हैं, जिनका प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत ही बुरा पड़ता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन प्लान्स को घर में लगाने से हमें बचना चाहिए। वास्तु-शास्त्र ऐसे पौधे बेहद अशुभ होते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

ये पौधे घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे घर की सुख-शांति भंग होती है। ऐसे में आज हम आपको यहां कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

बोनसाई का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए, इन्हें अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में इस पौधे को घर में लगाने से परिवार की तरक्की रुक जाती है। इसलिए बोनसाई पौधे को घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा
वैसे तो मेहंदी को बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्यादातर शुभ कार्यों में मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है, खासकर शादियों में… मगर वास्तु के अनुसार घर पर मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ना शुरू हो जाता है।

सूखे हुए पौधे
अगर घर में लगा हुआ कोई पौधा सूख गया हो या फिर मुरझा रहा है तो इसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। कहते है कि ऐसे पौधे किसी नकारात्मक ऊर्जा के होने का भी संकेत देते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App