Unlucky Plants: बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें हरियाली से बेहद ही ज्यादा प्यार होता है। अपने घर को सजाने-संवारने के चक्कर में हम कई बार कुछ ऐसे पौधों को घर में लगा देते हैं, जिसका पछतावा हमें बाद में होता है जब अचानक से हमारे ऊपर कोई विपत्ति आ जाती है और हम सोचने लगते हैं कि आखिर हमने ऐसा क्या किया था जो हमारे साथ इतना बुरा हो रहा है। इसलिए कहा जाता है कि किसी भी काम को करने से पहले हमें अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। कई बार वास्तु शास्त्र में लिखी गई बातें सच साबित हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र में कई पेड़ – पौधों को बहुत ही अच्छा और शुभ बताया गया है।
कहते हैं कि अगर इन पौधों को घर में लगाया जाये तो हमारी किस्मत खुल सकती है, जिसमें तुलसी और मनी प्लांट का पौधा भी शामिल है। लेकिन, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे भी पेड़ – पौधों का वरण किया है, जिसे लगाने से हमें केवल लॉस ही होता चला जाता है। तो आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधे से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसे हमें गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। तो आईये जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से:-
कांटेदार पौधे-
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में गलती से भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर के अंदर कैक्टस, नागफनी जैसे पौधों को हमें लगाने से बचना चाहिए। ऐसे पौधे केवल हमारी जिंदगी में दुःख दर्द के अलावा और कुछ नहीं देते हैं।
मेहंदी का पौधा-
कुछ लोग शौक में अपने घर में मेहंदी का पौधा लगाते हैं। लेकिन, वास्तु में इस पौधे को अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में लगाने से नकारात्मक शक्तियां का संचार होता है। घर के सदस्यों पर इसका बुरा प्रभाव दिखने लगता है।
पीपल का पौधा
वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार घर में पीपल का पेड़ होने से केवल धन की हानि होती है। इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)