आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो, इन टोटकों को आजमाएं, पलभर में लौट आएगी खुशी

By

Santy

लाल किताब (Lal Kitab) का संबंध ज्योतिष से माना जाता है। इसे टोटके की किताब (Lal Kitab ke Totke) भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें ऐसे टोटके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को आर्थिक, वैवाहिक एवं पारिवारिक सभी परेशानियों का हल मिलता है।

ग्रहों के उपाय
लाल किताब ग्रहों के उपाय भी बताती है। यह ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचाने में सहायता भी करती है। लाल किताब में बताए गए टोटके बहुत आसान है, और इसीलिए लोग इसका पालन सरलता से कर सकते हैं।

सभी समस्याओं का समाधान
शादी विवाह से जुड़ी समस्या हो या स्वास्थ्य, लाल किताब में सभी का उपाय बताया गया है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, या बिजनेस शुरू करने में उसे परेशानी आ रही है, तो लाल किताब के उपाय करके वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

सोमवार के दिन के उपाय
सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करने से व्यक्ति की मनचाही इच्छा पूर्ण होती है। जल और दूध का अभिषेक करने के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए मन में भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए।

शनिवार के दिन के उपाय
यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है, तो उसे शनिवार के दिन सूखे नारियल को लेकर नदी के प्रवाहमान जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। लाल किताब के इस उपाय को करने से व्यक्ति की आर्थिक तंगी दूर होती है, और साथ ही उसे आकस्मिक धन की प्राप्ति भी होती है।

ताकि भरी रहे तिजोरी
यदि किसी व्यक्ति के व्यवसाय में कोई भी परेशानी आ रही हो या रुकावट आ रही हो तो उसे तिजोरी में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति की तिजोरी हमेशा भरी रहती है। उसके व्यवसाय की सभी बाधाएं दूर होती है।

गौ माता की सेवा
ऐसा माना गया है कि गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसीलिए गाय की सेवा करना और उससे रोटी खिलाना भी एक प्रकार से मां लक्ष्मी की सेवा करना ही है। गाय को लक्ष्मी स्वरूपा भी कहा जाता है, जो गौ माता की सेवा करते हैं, वे हमेशा भरे- पूरे और संपन्न रहते हैं।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App