Home Vastu Tips: जानिए क्या हैं झाड़ू से जुड़े नियम, इस दिशा में झाड़ू रखने से हो सकता है नुकसान

Avatar photo

By

Sanjay

Home Vastu Tips: झाड़ू का प्रयोग घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है और जहां साफ-सफाई होती है, वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने की सही दिशा और कुछ नियम बताए गए हैं। अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए और उसका रख-रखाव ठीक से न किया जाए तो आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। जानिए झाड़ू रखने के वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर होता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। लेकिन झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखने से आपको नुकसान हो सकता है।

वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां से उस पर सबकी नजर पड़े। इसलिए कभी भी झाड़ू को खुली जगह पर न रखें। इससे आपके घर में धन का आगमन सुचारु रूप से नहीं हो पाता है। झाड़ू को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां पैर आदि लगने की संभावना हो। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस पर पैर रखने से देवी लक्ष्मी का अपमान होता है। जिसके कारण आपके घर में धन संबंधी परेशानियां आने लगती हैं।

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं जाता है।

रसोईघर में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। झाड़ू को हमेशा जमीन पर बिछाकर रखें।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App