Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज एक पवित्र त्योहार है जो हर सुहागिन महिला के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार की मान्यता है कि सावन मास में यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का दिन है।
जानिए क्या है मान्यता :
महिलाएं नीले और हरे रंग के पोषाक में सजती हैं और मन्दिर में जाकर पूजा करती हैं। व्रत के दौरान, महिलाएं बिना भोजन के दिन बिताती हैं और शिवलिंग की पूजा करती हैं। तीज के गाने गाए जाते हैं और महिलाएं मेहंदी भी लगाती हैं। हरियाली तीज का उत्सव भारत के विभिन्न भागों में विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा विशेष महत्व रखती है। इस मास में मान्यता है कि भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और व्रती महिलाएं उनसे अपनी मनोकामनाएं पूरी करवाने के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।
सावन मास का आगमन इस साल 4 जुलाई से हो रहा है और यह 31 अगस्त तक चलेगा, यानी 2 महीने की अवधि होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। सावन मास को भगवान शिव का पवित्र मास माना जाता है और इस महीने व्रत करने से महिलाओं को धन, वैभव, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। यह त्योहार महिलाओं के लिए आनंदमय, होता हैं इसमें वे भगवान शिव की पूजा करती हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त 2023 को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन, यानी 19 अगस्त 2023 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। इसके अनुसार, हरियाली तीज 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा और उसी दिन पूजा, आराधना और व्रत होंगे।