अगर मनी प्लांट लगाते समय कर दिया ये गलती तो पड़ जाएंगे मुसीबत में

By

Shivam Jha

घर में मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है जिस भी घर में मनी प्लांट होता है वहां पर सुख समृद्धि फैल जाती है।ज्यादातर घरों में मनी प्लांट का पौधा होता है। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को लगाने में कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। अगर आप इस दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो आपके लिए समृद्धि का रास्ता बना लेता है।

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, व्यक्ति वैसे-वैसे तरक्की करता है।ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसकी बेल नीचे आने पर धन हानि होती है।

कभी भी मनी प्लांट को सूखने नहीं दें। अगर मनी प्लांट सुख जायेगा तो फिर आपके घर में दरिद्रता प्रवेश लेती है। सूखा हुआ प्लांट घर में समृद्धि आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का लेन देन शुभ नही माना जाता है। ऐसा देखा जाता है कि कई सारे लोग मनी प्लांट गिफ्ट में दे देते हैं। ऐसा करने पर शुक्र देव नाराज हो जाते हैं। ऐसे में परिवार में आर्थिक तंगी आ जाती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गई तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App