Chanakya Niti: जिन महिलाओं में होते हैं ये गुण उनके पति होते हैं बेहद ही भाग्यशाली

Avatar photo

By

Sanjay

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। चाणक्य की नीतियों ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी.
महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र ‘चाणक्य नीति’ में कुछ ऐसी महिलाओं का जिक्र किया है, जिनके गुणों के आगे सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि दुनिया भी हार मान लेती है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं में ऐसे गुण होने के कारण हर कोई उनके सामने नतमस्तक हो जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं के उन गुणों के बारे में, जिनके बारे में चाणक्य नीति में बताया गया है।

महिलाओं को ये खूबियां ही बनाती हैं खास

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक साहसी होती हैं। अपने साहस के दम पर वह बड़ी से बड़ी मुश्किलों का भी आसानी से सामना कर सकती है।

पुरुषों को साहसी महिलाएं पसंद आती हैं और ऐसी महिलाओं के सामने पुरुष अक्सर नतमस्तक हो जाते हैं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक बुद्धिमान और सुलझी हुई होती हैं।

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण ये हर गंभीर स्थिति को आसानी से संभाल लेती है। कई बार पुरुष गंभीर परिस्थितियों को संभालने में असफल हो जाते हैं, जबकि महिलाएं यह काम आसानी से कर लेती हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं बहुत भावुक होती हैं। इनमें दया की भावना होती है. बहादुर और साहसी होने के साथ-साथ भावुकता महिलाओं का ऐसा गुण है, जिसके आगे पुरुष नतमस्तक हो जाते हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार जिन महिलाओं में क्षमा करने की प्रवृत्ति होती है, उनके सामने पुरुष हार मान लेते हैं. क्योंकि क्षमा करने की प्रवृत्ति केवल उसी व्यक्ति में होगी जिसका हृदय बड़ा होगा और जिसके मन में कोई शत्रुता नहीं होगी।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App