Bansuri ke Upay : हिंदू धर्म में बांस के पौधे को पवित्र और शुभ माना जाता है और यह वास्तु शास्त्र में बांसुरी को जीवन में गुडलक बढ़ाने वाला संकेत माना गया है। इसे भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक भी माना जाता है, वास्तु शास्त्र में, बांसुरी को एक पूर्ण और शुभ संकेत माना जाता है, जो सुख, शांति, और समृद्धि को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। इसे घर के अंदर या पूजा स्थल पर स्थान देने से सुख शांति बनी रहती है, यही नहीं इसके लिए कई सारे उपाय भी सुझाये गए है आइये डालते है इन पर एक नज़र :
बांसुरी लाएगी समृद्धि :
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
वास्तु शास्त्र में बांसुरी को सकारात्मकता और शुभता को बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। बांसुरी को ऐसे स्थान पर रखें जहाँ पर सभी इस पर नज़र जाये. इससे उसकी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है और इसे घर में सकारात्मकता, शांति और समृद्धि के आनंद को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। बांसुरी को अपने घर के मुख्य स्थानों, जैसे दरवाजे के पास, मंदिर या पूजा स्थान के आसपास, या लिविंग रूम या अन्य जगहों पर रखना भी अच्छा माना जाता है.
मानसिक तनाव से मिलेगी राहत :
बांस से बनी बांसुरी को भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में रखने की मान्यता हिंदू धर्म में प्रचलित है। इस विशेष प्रकार की पूजा के माध्यम से मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद सदैव उस घर में बने रहते हैं जहां बांसुरी स्थापित होती है। इसे किसी भी अनुष्ठान या पूजा के दौरान उपयोग किया जा सकता है और सुबह, सांझ आरती या भजन के समय भी इसका उपयोग किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी को अर्पित करने से मान्यता है कि व्यक्ति के मानसिक तनाव कम होते हैं, उसके मन में शांति और सुख का आभास होता है और उसे आध्यात्मिक आनंद और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।