Bhojpuri hot dance : भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक से बढ़कर एक कलाकार आ रहे हैं और अपनी कला से सभी का मन जीत रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सीनियर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के बारे में। इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) और भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) उर्फ़ लुलिया का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।
भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और निधि झा (Nidhi Jha) का गाना लूलिया का मांगेले – Luliya Ka Mangele इन दिनों सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर काफी ज्यादा ट्रेंड होने लगा है और यह गाना लोगों को पसंद भी आ रहा है। वायरल हो रहे इस गाने को पवन सिंह की फिल्म सत्या से लिया गया है।
इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने साथ मिलकर गाया है और इस गाने के लिए लिरिक्स तैयार किए हैं मनोज मतलबी ने और इसका म्यूजिक डायरेक्ट किया है छोटे बाबा ने। लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले इस गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लगभग 10 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है और यह दोनों ही गिनती और लगातार बढ़ती जा रही है।
इस गाने को वर्ष 2017 में 11 जुलाई को अपलोड किया गया था। पवन सिंह को स्क्रीन पर देखना किसी जादू से कम नहीं होता है। आज पवन सिंह(Pawan Singh) के चाहने वाले सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं है या बिहार और यूपी तक सीमित नहीं है।
उनकी फैन फॉलोइंग आज वर्ल्ड वाइड हो चुकी है। पवन सिंह को लोग अक्षरा सिंह के साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी मगर जब से इन दोनों के बीच विवाद हुआ है यह दोनों साथ में काम नहीं करते हैं।