नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इन दिनों मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं बेमौसम बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में आज दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिससे कई जगह बारिश दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज दिनभर धूप निकलने से तापमान काफी बढ़ गया। कुछ हिस्सों में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार गया। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ जगह बेमौसम बारिश होने वातावरण खुशनुमा बना दिया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के कई इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है।
इसके अलावा बिहार पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है। साथ ही दक्षिण अरब सागर, मालदीव क्षेत्र, लक्षद्वीप के कई इलाकों में कोमोरिन क्षेत्र में तेज बारिश की संभवना जताई है।
वहीं, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण से जुड़े कम दबाव वाले इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है। एक और चक्रवाती परिसंचरण अंडमान द्वीप समूह के उत्तर से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत पर एक ट्रफ, अरब सागर से 7 जून तक केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में तेज बारिश होने की उम्मीद है। देश में मानसून 5 जून तक दर्ज किया जा सकता है।