IPL 2023, Shivam Dube: आईपीएल 2023 के इस सीजन शिवम दूबे ने अपनी टीम सीएसके के लिए मिडल ऑर्डर में काफी कमाल दिखाया है। आइए जानते हैं किस तरह शिवम दूबे फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ सकते हैं।
IPL 2023 CSK vs GT Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज ( 29 मई ) कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आज के इस मुकाबले में शिवम दूबे कुल 4 छक्के और जड़ देते हैं तो वह इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Shivam Dube IPL 2023: शिवम दूबे ने इस सीजन अब तक खेले 15 मैचों की 13 पारियों में 35.09 की औसत और 158.84 की स्ट्राईक रेट के साथ 386 रन बनाए हैं। दूबे के बल्ले से इस सीजन कुल 3 अर्ध शतक निकले हैं। इस दौरान इन्होंने चौके से ज्यादा छक्के जड़े हैं, दूबे के बल्ले से कुल 12 चौके और 33 छक्के निकले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन कुल 33 छक्के लगाए हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
शुबमन गिल – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के
IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
शुभमन गिल – 78 चौके
डेवोन कॉनवे – 73 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
सूर्यकुमार यादव – 65 चौके
IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 111 बाउंड्री
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 93 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 89 बाउंड्री
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 851 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
विराट कोहली- 639 रन
डेवोन कॉन्वे- 625 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन