IPL 2023: रोहित ने बना डाला नया रिकॉर्ड, केवल सात बल्लेबाज ही कर पाए हैं ये करनामा

By

Anil Kumar

IPL 2023 Rohit Sharma: आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में अर्ध शतक जडकर रोहित शर्मा ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Rohit Sharma in IPL 2023: रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2023 का यह सीजन बतौर बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। हिटमैन रोहित शर्मा इस सीजन मात्र 2 बार ही अर्ध शतक जड़ सके हैं। आईपीएल 2023 के मैच नंबर 69 में रोहित शर्मा ने टारगेट चेस करते हुए शानदार अर्ध शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस मुकाबले में रोहित ने 37 गेंद पर 56 रनों की एक महत्त्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला।

IPL 2023 में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 के मैच नंबर 69 में रोहित शर्मा ने टारगेट चेस करते हुए शानदार अर्ध शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इनके नाम इस समय कुल 11016 रन दर्ज हैं। हिटमैन टी 20 में 11 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले सिर्फ किंग कोहली ही एक मात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 11 हजार रनों का आंकड़ा पूरा किया था। इस समय विराट के टी20 क्रिकेट में 11965 रन हैं।

टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में कुल 14562 रन हैं। गेल के बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज शोएब मलिक का नाम है। जिन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 12528 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल और शोएब मलिक के साथ किरोन पोलार्ड, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में 11 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज:

1. क्रिस गेल- 14562 रन
2. शोएब मलिक- 12528 रन
3. कीरोन पोलार्ड- 12175 रन
4. विराट कोहली- 11965 रन
5. डेविड वॉर्नर- 11695 रन
6. एरोन फिंच – 11392 रन
7. रोहित शर्मा – 11016 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App