Shaheen Afridi: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कुछ ऐसा कर दिखाया लोगों के उड़ गए होश। इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 102 रनों के बड़े अन्तर से जीत हासिल की।
Shaheen Afridi: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने 102 रनों से जीत मिली। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने मैच बवाल मचा दिया। दरअसल, शाहीन ने इस मुकाबले में केवल 6 ओवर में 1 विकेट झटके और काफी किफायती रहे। लेकिन उन्होंने इससे पहले जो कमाल किया उसने सबको चौंका कर रख दिया। शाहीन ने मात्र 7 गेंद में 23 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी 23 रन की इस पारी में 3 लाजवाब छक्के और 1 चौका भी लगाया। उनकी इस पारी को देखकर लोग हैरान रह गए।
Shaheen Afridi hits 6,4,6,6 🤯 Really he can bat!#PAKvsNZ #PAKvNZpic.twitter.com/sVFFsUznK3
— Abdullah Neaz (@Neaz__Abdullah) May 7, 2023
दरअसल, शाहीन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के लास्ट ओवर में 3 छक्के और 1 चौका जड़कर लोगों को हैरान कर दिया।
टिकनर के ओवर की पहली बॉल पर शाहीन कोई रन नहीं बना सके लेकिन अगली ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर एक शानदार हवाई छक्का जड़ दिया। इसके अगले गेंद पर कवर और मिड-ऑफ के बीच से चौका लगा दिया। विरोधी टीम पूरी तरह से हैरान थी कि शाहीन भी इस प्रकार का शॉट मार सकते हैं। इसके बाद चौथी गेंद पर एक बार फिर शाहीन का बल्ला चला और लॉन्ग ऑन पर एक और छक्का जड़ दिया। टिकनर ने पांचवीं गेंद पर थोड़ी वापसी करी और एक डॉट बॉल कराया। लेकिन आखिरी गेंद पर एक बार फिर शाहीन का जलवा देखने को मिला और उन्होंने डीप मिड विकेट पर एक और छक्का जड़ दिया।